बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई भगवान बलराम जयंती

विद्यार्थियों को बलराम के आदर्शों से कराया परिचित, शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय रजमिलान, जिला सिंगरौली में भगवान श्री बलराम जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्री बलराम के जीवन, व्यक्तित्व और आदर्शों से परिचित कराते हुए उनके गुणों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुई।

 

वक्ताओं ने भगवान श्री बलराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता थे और बल, पराक्रम, धर्म तथा कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक माने जाते हैं। उनके हाथ में सुशोभित हल कृषि, श्रम और परिश्रम के महत्व को दर्शाता है।वक्ताओं ने कहा कि भगवान बलराम का जीवन युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक शक्ति के साथ सत्य, धर्म, अनुशासन, परिश्रम और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में उनके आदर्श विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री बलराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक एवं संस्कारपूर्ण वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button