बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न पुलिस ने पकड़ा 10 टन चोरी का लोहा, 20 लाख का ट्रक जब्त

करीब 3.50 लाख रुपए के कबाड़ के साथ चालक गिरफ्तार; रेलवे रोड की कबाड़ दुकान से लोड कर यूपी ले जाने की बात सामने आई

सिंगरौली। जिले में कोयला, कबाड़ और डीजल के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बैढ़न पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी के लोहे के कबाड़ से लदा ट्रक क्रमांक UP64CT9483 पकड़ा है। ट्रक से करीब 10 टन लोहे का कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपए कीमत का ट्रक भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चोरी का लोहे का कबाड़ लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसमें करीब 10 टन लोहे का कबाड़ मिला।

दस्तावेज नहीं मिले, चालक गिरफ्तार
पूछताछ में चालक ने अपना नाम गिरीश पाल (30), निवासी अंजनी, थाना बीजपुर, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस के अनुसार चालक कबाड़ के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि कबाड़ को नीरज शर्मा नामक व्यक्ति ने अपनी पिकअप के जरिए रेलवे रोड स्थित कबाड़ दुकान से ट्रक में लोड कराया था। इसके बाद कबाड़ को ओड़ी मोड़, उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस को कबाड़ के स्वामित्व और वैध परिवहन से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले।पुलिस ने चोरी के कबाड़ की आशंका में ट्रक और कबाड़ को जब्त कर चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में कबाड़ के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में उनि विनय शुक्ला, सउनि सजीत सिंह बघेल, सउनि शिवाकांत बागरी, प्रधान आरक्षक 295 अजीत सिंह और आरक्षक परिहार का सराहनीय योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button