देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद खंभे से टकराया इंडिगो विमान

पार्किंग के दौरान वीडीजीएस खंभे से हुई टक्कर, सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित

श्रीनगर। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह इंडिगो का विमान लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (वीडीजीएस) के खंभे से टकरा गया। विमान नवी मुंबई से यात्रियों को लेकर श्रीनगर पहुंचा था। हादसे में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रहे तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान 6ई 225 सुबह करीब 9:02 बजे श्रीनगर पहुंची थी। बे नंबर-6 पर विमान की पार्किंग के दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन एयरपोर्ट कर्मचारियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बावजूद हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा।

घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हादसा मानवीय चूक से हुआ या डॉकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण। एविएशन सुरक्षा दल ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

इससे एक दिन पहले भी इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु उड़ान के पायलट की तबीयत बिगड़ने के बाद विमान को मस्कट डायवर्ट किया गया था।

Author

Related Articles

Back to top button