बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जन्माष्टमी पर राम-जानकी माता मंदिर में गूंजे भजन

सिंगरौली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वार्ड क्रमांक 36 जयनगर स्थित राम-जानकी माता मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह मंदिर परिसर में साफ-सफाई के बाद दिनभर भक्ति गीत-संगीत सहित विभिन्न कार्यक्रम चलते रहे, जिसमें वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
देर शाम मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद गायक मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर वार्ड के कांग्रेस पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने वार्डवासियों सहित जिले और प्रदेश के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के साथ मिलकर धार्मिक पर्व मनाना सौभाग्य की बात है।


कार्यक्रम में शामिल वार्डवासियों ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्षद प्रेम सागर मिश्रा द्वारा समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वार्डवासियों के अनुसार, सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने के प्रयास के कारण उनकी अलग पहचान बनी है। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की उम्मीद जताई।

Author

Related Articles

Back to top button