बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिलेभर में श्रद्धा व उल्लास से मनी जन्माष्टमी, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

एसपी षियाज के.एम. ने दुधमनिया मंदिर पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिंगरौली।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व जिलेभर में श्रद्धा, भक्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक पंडालों में आयोजित भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मटकी फोड़ कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही पूरा जिला भक्तिमय हो उठा।

त्योहार को देखते हुए सिंगरौली पुलिस द्वारा सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाल रखी थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. ने श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर दुधमनिया पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने एसडीओपी रोशनी कुर्मी, बरगवां थाना प्रभारी अनिल पटेल और यातायात प्रभारी आशीष तिवारी को श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व पार्किंग संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन भी किया।


जिले के संवेदनशील क्षेत्रों और बढ़े हुए जलस्तर वाली नदियों-नालों के पास भी पुलिस बल अलर्ट रहा, जहां आमजन को जोखिम न उठाने की लगातार समझाइश दी गई। पुलिस की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से पूरा पर्व जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिस पर सिंगरौली पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों का आभार जताया है।

Author

Related Articles

Back to top button