बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राज्यमंत्री राधा सिंह की उपस्थिति में ग्राम बर्दी में जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर दिया गया जोर

 

सिंगरौली। चितरंगी विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्दी में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती राधा सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय, जनपद पंचायत चितरंगी की अध्यक्ष श्रीमती सिया दुलारी सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि जन विश्वास अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है। शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे तथा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील भी की। शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत ग्राम बरदी-1 की आसना कुशवाहा, माता आशा देवी एवं पिता सुखसागर की पुत्री, तथा सुहानी पांडे, माता मीना पांडे एवं पिता राजरूप की पुत्री को हितग्राही लाभ प्रदान किया गया। इसी क्रम में ग्राम भड़होर की अंशिका कोल, माता प्रभावती एवं पिता दिलीप कोल की पुत्री को भी योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। योजना के माध्यम से बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा उनके शिक्षा एवं सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक, शाखा बरदह द्वारा बैंक लिंकेज ऋण स्वीकृति सह वितरण पत्र प्रदान किए गए। इसके तहत धुपखरी (कोरसर) के सरस्वती स्वसहायता समूह को 6 लाख रुपये तथा ग्राम बरदी के संध्या स्वसहायता समूह को 6 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर वितरण संबंधी पत्र प्रदान किए गए। इस प्रकार दोनों समूहों को कुल 12 लाख रुपये की ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के विस्तार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, उप संचालक खनिज आकांक्षा पटेल, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग रेखा पांचाल, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग टीएस बरकड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी मान सिंह सैयाम सहित जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहै।

Author

Related Articles

Back to top button