बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल में सतर्कता पर संवादात्मक सत्र आयोजित

ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार रोकथाम पर दिया जोर

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के तहत निवारक सतर्कता विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। एमडीआई, सीईटीआई में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही, नैतिकता तथा भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।

सत्र में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने ‘ईमानदार कर्मियों के मार्गदर्शन हेतु क्या करें और क्या न करें’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने कार्यस्थल पर नैतिक आचरण, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया।


कार्यक्रम में सतर्कता जागरूकता अभियान की पृष्ठभूमि, सतर्कता कार्यप्रणाली, नैतिकता, सदाचार और राष्ट्रीय विकास में भ्रष्टाचार से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही भ्रष्टाचार की अवधारणा और उसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने, निष्पक्ष निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल, विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (सतर्कता) कमलेश बनसोड के स्वागत संबोधन से हुई।
गौरतलब है कि एनसीएल में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button