बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी का अखिल भारतीय स्तर पर लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ अभियान का वृहद शुभारंभ 23 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है जोकि आगामी 5 नवंबर तक चलेगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली इस कार्यक्रम को व्यापक रूप देने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे इस कार्यक्रम के निमित्त विशेष बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इस अभियान के संयोजक गिरीश द्विवेदी, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह मंचासीन रहे।

कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन एवं अभियान की विस्तृत रूप रेखा को जिलाध्यक्ष ने प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं उनके संचालन हेतु दायित्वों की सूची का वाचन किया तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके करणीय कार्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया तथा कहा कि वर्तमान परिवेश मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत समस्त विपक्षी पार्टियों के नेता जिस प्रकार देश की जनता को गुमराह कर मिथ्या तथ्यों के आधार पर देश मे अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं इसके लिए उनको मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सही तथ्यों को जनता और समाज के बीच में लायेगी और देश विरोधी ताकतों के मंसूबे कभी सफल नहीं होने देगी।

कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए विश्व की डार्क शक्तियों से प्रेरित होकर कुछ तत्व भारत में भी वही परिदृश्य पैदा करना चाहते हैं और देश का प्रमुख विपक्षी गठबंधन भी उन्हीं के कृत्यों में सम्मिलित हो गया है जोकि राष्ट्र हित में नहीं है। गिरीश द्विवेदी ने कहा कि भारत की जनता देश‌हित में सोचती है और विपक्षियों की कोई शाजिश देश में सफल नहीं होने देगी। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को अपने घृणित कृत्यों को कभी सफल नहीं होने देगी।

कार्यक्रम के दौरान सेवा‌ संकल्प अभियान मे वाराणसी से बड़नगर 2200 किलोमीटर की वाइक यात्रा मे सम्मिलित हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अंकित तिवारी, पंकज सिंह राजपूत का सम्मान किया गया।अपने उद्बोधन में माननीया मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि आज देश मे जो वोट चोरी करके, बैलेट पेपर और पेटी लूटकर सरकार बनाते थे वो आज देश में वोट चोरी का माहौल बनाने में लगे हैं। ये पूरे देश को पता है कि ई वी एम में चोरी नहीं हो सकती और जनता उनको लगातार नकार रही है वो अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। आज देश की युवा पीढ़ी इतिहास से वंचित है इसलिए हमको उनके बीच उन कृत्यों को उजागर करना है जो देश मे कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने किया है। आज की युवा पीढ़ी को बरगालाने वाली ताकतें की सच्चाई को उजागर कर उनको वास्तविकता बताने की आवश्यकता है, इस कार्यक्रम को हर स्तर पर सफल बनाने के लिए हमें पूरी ताकत के साथ जमीन पर उतरना है।

कार्यक्रम का मंचीय संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र द्विवेदी ने तथा आभार प्रकट जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक पूनम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, विजया सिंह, के के कुशवाहा, विनोद चौबे, जिला महामंत्री विक्रम सिंह, जिलामंत्री हर्ष सिंह, संदीप झा, मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋचा सिंह, समर बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, सीता राम वर्मा, शोसल मीडिया संयोजक रामजी शुक्ला, आईटी सेल संयोजक सुरेश गिरी, मंडल प्रभारी ध्रुव सिंह, राजकुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त पार्षद एवं एल्डर मैन तथा अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button