बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे गिरने से तीन घायल, सतेंद्र गहरवार ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

सिंगरौली -जिले के माड़ा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस के रास्ते में अचानक डीजे गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ढेंका निवासी दीपू सिंह गोंड और असनी निवासी दिनेश शाहू व राजेश शाह के रूप में हुई है।

इस आपात स्थिति में स्थानीय निवासी सतेंद्र सिंह गहरवार ने अनुकरणीय तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तुरंत अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों के काम आना ही सच्ची समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका असली महत्व धरातल पर लोगों की मदद करने में है। अंकित सिंह ने सतेंद्र सिंह गहरवार की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य हमेशा सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना रहा है और भविष्य में भी वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button