बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

श्रद्धा और भक्ति के साथ सरांव नदी में हुआ दो दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, भक्तों ने दी भावभीनी विदाई

सिंगरौली -जिले की बरगवां तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचौर में नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर दो दुर्गा प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। पचौर के पंचवटी मैदान और पचौर जीरो में स्थापित इन दोनों प्रतिमाओं को पूरे हर्षोल्लास और बाजे-गाजे के साथ निर्धारित विसर्जन स्थल सरांव नदी ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माता को अंतिम विदाई दी।

विसर्जन यात्रा शुरू होने से पूर्व पूजा-पंडालों में विशेष पूजन और भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद कन्या भोज और भंडारे के माध्यम से सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन भक्तों ने मां दुर्गा के गगनभेदी जयकारों के साथ विसर्जन जुलूस निकाला, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
सरांव नदी के तट पर स्थानीय धार्मिक परंपराओं के अनुरूप प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां जगदंबे से अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सौहार्द की परंपरा को एक बार फिर उजागर किया। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुए इस विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही पचौर में नवरात्रि पर्व का विधिवत समापन हो गया।

Author

Related Articles

Back to top button