बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
गनियारी अंबेडकर चौक प्लाजा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी बैढ़न पुलिस

सिंगरौली:कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी स्थित अंबेडकर चौक प्लाजा में शुक्रवार (23 अक्टूबर) की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।













