उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी आमजन की पीड़ा, भूमाफिया पर सख्ती के निर्देश

  1. लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रार्थी का आवेदन स्वयं लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

अवैध कब्जे पर जीरो टॉलरेंस

सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध कब्जा, दबंगई और भूमाफियागिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद, मंडल, रेंज और जोन स्तर पर ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पीड़ितों को त्वरित न्याय का भरोसा

जनता दर्शन में कई फरियादी जमीन पर कब्जा, मारपीट और उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वयं सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून और राजस्व से जुड़े मामलों का तेजी से और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता

गंभीर बीमारी से पीड़ित कुछ लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल से एस्टिमेट उपलब्ध कराते ही सरकार तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, ताकि धन के अभाव में किसी का इलाज न रुके।

बच्चों पर उमड़ा सीएम का स्नेह

‘जनता दर्शन’ में अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों पर मुख्यमंत्री का स्नेह भी देखने को मिला। सीएम योगी ने बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और अभिभावकों से ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से लोग भावुक हो गए और उन्होंने आभार जताया।

Author

Related Articles

Back to top button