बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिस की जनसुनवाई में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं, निराकरण के दिये गये निर्देश

सिंगरौली। 19 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर राहुल कुमार सैयाम, उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। जिन मामलों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए महिला अधिकारियों ने काउंसलिंग कर उन्हें राहत प्रदान की।

अधिकारियों ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। ऐसे जनसुनवाई कार्यक्रम आमजन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देते हैं और शिकायतों के शीघ्र समाधान में सहायक साबित होते हैं। जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके मुद्दों का समाधान तेजी से होगा।

Author

Related Articles

Back to top button