बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रिहंद डैम में सैकड़ों मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, जांच शुरू

सिंगरौली। जिले के रिहंद डैम में पांच सौ से अधिक मरी हुई मछलियां मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि रिहंद डैम से नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति होती है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के जिला अध्यक्ष लाल बाबू कुशवाहा ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि पानी प्रदूषित हुआ तो इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मत्स्य विभाग एवं विंध्याचल परियोजना के अधिकारियों की टीम गठित की है। अधिकारियों ने डैम पहुंचकर पानी और अन्य नमूनों को जांच के लिए एकत्र किया।

एसडीएम सुरेश झाकव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि लाइसेंस प्राप्त मछुआरों द्वारा छोटी मछलियों को छोड़ दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई हो। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button