सिंगरौली महोत्सव 2026: जिले की उभरती प्रतिभाओं के लिए मंच

सिंगरौली, 18 मई 2026। जिले में ‘सिंगरौली महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, युवाओं और छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। इस महोत्सव के ‘प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम’ के तहत रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मई तक खुला रहेगा। प्रतिभागी जिला प्रशासन द्वारा जारी गूगल फॉर्म लिंक या QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिताएं दो आयु वर्गों के लिए आयोजित की जा रही हैं: 15 वर्ष तक के बच्चे और 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग।
रंगोली प्रतियोगिता 21 मई को वैढन स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होगी, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता 22 मई को एनटीपीसी विंध्यनगर स्थित वेवा क्लब में होगी।जिला प्रशासन ने सभी स्थानीय निवासी, छात्र-छात्रा और कला प्रेमियों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में भाग लेकर जिले की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उजागर करने में सहयोग दें। प्रतियोगिता संबंधी जानकारी और सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9584407086 और ईमेल singraalimahotsav2026@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।













