बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजी गईं लीलावती गुप्ता

विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के प्रयास सराहनीय

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरई निवासी लीलावती गुप्ता, जो ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में उपचाररत थीं, उन्हें बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए आज सिंगरौली हवाई पट्टी से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल भेजा गया। उनके परिजन भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गंभीर मरीजों के लिए समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एयर एम्बुलेंस जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस व्यवस्था में देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के अथक प्रयास और सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के सहयोग की अहम भूमिका रही। परिजनों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस समय पर उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधा की सराहना की।

Author

Related Articles

Back to top button