बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ऐतिहासिक रक्तदान शिविर की सफलता पर आयोजक मंडल ने जताया आभार

सिंगरौली। ब्राह्मण समाज सिंगरौली द्वारा सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में जिले का सर्वाधिक रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनने पर आयोजक मंडल ने सभी रक्तवीरों, सहयोगियों और समाज के लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्य संयोजक अमित द्विवेदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक शिविर की सफलता में सभी धर्मों और समाजों के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल ब्राह्मण समाज का नहीं, बल्कि पूरे सर्वसमाज की सहभागिता, सहयोग और उत्साह का परिणाम है।

संयोजक आशीष शुक्ला ने कहा कि इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का योगदान अविस्मरणीय है। विशेष रूप से युवाओं का उत्साह प्रेरणादायक रहा, जिन्होंने जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

आयोजक समिति एवं कोर कमेटी के संरक्षक गोविंद पांडे, मुख्य संयोजक अमित द्विवेदी, सचेतक डॉ. डीके मिश्रा, संयोजक आशीष शुक्ला, महासचिव मिथलेश मिश्रा, शिविर प्रभारी शिवेंद्र पांडे, कोर कमेटी सदस्य सतेंद्र पांडे, प्रीतेश पाठक, राहुल शर्मा, रजनीशधर द्विवेदी, शिव प्रसाद पांडे और सौरव दुबे ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों, सहयोगी संस्थाओं और अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा और मानवता के इस अभियान में सभी का सहयोग प्रेरणास्रोत है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार का स्नेह और समर्थन मिलता रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button