बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया योगदान

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दृढ़ नेतृत्व और ऐतिहासिक फैसलों को किया याद

सिंगरौली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर 19 नवंबर को सिंगरौली में कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रूपेश चंद्र पांडे, अरविंद सिंह चंदेल, राम शिरोमणि शाह और राघवेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मुन्नखू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति और बांग्लादेश मुक्ति जैसे उनके निर्णय आज भी याद किए जाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के दो हिस्से होने और बांग्लादेश के निर्माण के दौर में इंदिरा गांधी ने दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसिक नेतृत्व का परिचय दिया। इसी निडरता और निर्णय क्षमता के कारण उन्हें आयरन लेडी कहा जाता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भी इंदिरा गांधी के विचार और आदर्श प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और देश सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में कांग्रेस झुग्गी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रूपेश चंद्र पांडे, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह और कांग्रेस पदाधिकारी अवनीश कुमार दुबे ने अपने विचार रखे।

Author

Related Articles

Back to top button