बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बलियरी मार्ग पर धूल से परेशान लोगों को राहत, महापौर के निर्देश पर कराया गया पानी का छिड़काव

वाटर स्प्रिंकलर मशीन से सड़क पर डाला गया पानी, नियमित छिड़काव जारी रखने की उठी मांग

सिंगरौली। बलियरी मार्ग पर उड़ती धूल से परेशान राहगीरों और स्थानीय रहवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने पानी का छिड़काव कराया। सड़क पर धूल की समस्या से लोगों को हो रही परेशानी से महापौर रानी अग्रवाल को अवगत कराया गया था। इसके बाद महापौर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित मार्ग पर वाटर स्प्रिंकलर मशीन भेजने के निर्देश दिए।

महापौर के निर्देश पर मशीन के माध्यम से सड़क पर पानी का छिड़काव कराया गया, जिससे उड़ती धूल को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों और आसपास रहने वाले नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों ने समस्या पर त्वरित कार्रवाई को राहतकारी कदम बताया। साथ ही उनका कहना है कि यदि मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए तो धूल के कारण होने वाली परेशानी से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

Author

Related Articles

Back to top button