बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा का निधन, सिंगरौली में शोक की लहर

दिल्ली में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने जताया दुख

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक, सामाजिक और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
वीरेंद्र मिश्रा सिंगरौली की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम थे।

नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।उनके निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button