बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के सफल संचालन हेतु 25 नवंबर को होगी बैठक

जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 28 नवंबर को आयोजित होगी कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा

सिंगरौली। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 2027 के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 25 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

जिले के विभिन्न 9 परीक्षा केंद्रों पर आगामी 28 नवंबर 2026, शनिवार को कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए आयोजित बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संबंधी गैर-गोपनीय सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समस्त केंद्राध्यक्षों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को बैठक में एक सहायक के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button