बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि बढ़ी, अब 25 नवंबर तक करा सकेंगे किसान पंजीयन

उपसंचालक कृषि ने किसानों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की, 30 नवंबर तक होगा सत्यापन

सिंगरौली। उपसंचालक कृषि द्वारा जिले सहित कोदो एवं कुटकी का उपार्जन करने वाले सभी जिलों के किसानों को सूचित किया गया है कि कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 नवंबर 2026 निर्धारित कर दी गई है। इससे ऐसे किसानों को पंजीयन कराने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश अभी तक अपना पंजीयन नहीं करा पाए हैं। उपसंचालक कृषि ने बताया कि किसान अब 25 नवंबर 2026 तक कोदो एवं कुटकी उपार्जन के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। वहीं, पंजीयन के उपरांत सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

उपसंचालक कृषि ने कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को भी किसानों तक इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button