बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जयंत हत्याकांड पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह बोले- आरोपी किसी भी दल का हो, होगी कार्रवाई

एसपी से फोन पर की बात, भोपाल से लौटकर पीड़ित परिवार से मिलने का दिया भरोसा

सिंगरौली। जयंत में युवक की हत्या की घटना को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने कहा है कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। टेलीफोनिक चर्चा में उन्होंने बताया कि फिलहाल वह भोपाल में हैं और वहां से लौटने के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर राजकुमार साहब को लेकर चल रही खबरों के संबंध में पूछे जाने पर कांतदेव सिंह ने उन्हें निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि आरोपी चाहे उनकी पार्टी का हो या किसी अन्य दल का, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी को भी इस तरह के अपराध करने की छूट नहीं देती।

कांतदेव सिंह के इस बयान के बाद जयंत की घटना को लेकर भाजपा की ओर से भी कार्रवाई की मांग सामने आई है। अब पीड़ित परिवार से उनकी प्रस्तावित मुलाकात और पुलिस जांच की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button