उतर प्रदेशक्राइम न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई: थाना शक्तिनगर पुलिस ने दो मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

सोनभद्र। दिनांक 18 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ कीं।

पहले मामले में, प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना और टीम ने बरवानी निवासी रामलल्लू (55 वर्ष) को उसके घर से 28 पाउच देशी शराब (ब्लू लाइम, प्रति पाउच 200 एमएल) बरामद कर गिरफ्तार किया। आरोप पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शक्तिनगर में पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।

दूसरे मामले में नंदलाल विश्वकर्मा (61 वर्ष) और धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (42 वर्ष) को ग्राम अटारी रोड, जिला पलामू, झारखंड से कार्ल्सबर्ग एलीफैंट बियर 4 कैन, किंगफिशर बियर 6 कैन, अन्य क्वार्टर शराब 11 शीशी और 1 पाउच देशी शराब सहित कुल 7.36 लीटर मादक पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ मु0अ0सं0 96/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल रामजी और कांस्टेबल सत्यम सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वित कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button