सीधी

कांग्रेस का हमला:मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर झूठी वाहवाही का ढ़िंढ़ोरा: ज्ञान…

कांग्रेस का हमला:मोहन यादव सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर झूठी वाहवाही का ढ़िंढ़ोरा: ज्ञान…

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता कर बताई, सीधी जिले की जमीनी सच्चाइयाँ…

सीधी पोल खोल पोस्ट

मध्यप्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत दिनों सर्किट हाउस, सीधी में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा सीधी जिले की उपलब्धियां गिनाए जाने के विरोध में कल सोमवार को जवाहर भवन सीधी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सरकार के झूठे दावों, अधूरे वादों और जनविरोधी नीतियों की विस्तार से पोल खोली।
ज्ञान सिंह ने कहा कि सरकार मंचों से उपलब्धियों के ढोल पीट रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत है। सीधी जिले की जनता को बीते दो वर्षों में केवल घोषणाएं मिली हैं, ठोस विकास कहीं नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में विकास कार्यों को लेकर गंभीर होती, तो आज जिले की स्थिति इतनी बदहाल नहीं होती।
उन्होंने जिला अस्पताल सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, अव्यवस्थित इलाज, दवाइयों का अभाव और अव्यवस्था आम बात हो गई है। गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिससे गरीब और ग्रामीण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए ज्ञान सिंह ने कहा कि जिले के शासकीय स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है, भवन और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। जिले में छात्रों की संख्या बढ़ी, लेकिन एक भी नए महाविद्यालय की शुरुआत नहीं की गई। वहीं रोजगार के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। युवाओं को रोजगार देने के वादे केवल कागजों तक सीमित हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सीधी जिले में कोई उद्योग धंधा नहीं लगाया गया जिस रोजगार उपलब्ध हो सके।

 

उन्होंने सड़कों की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि जिले की कई प्रमुख और ग्रामीण सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन मरम्मत और निर्माण कार्य सिर्फ फाइलों में सिमटे हुए हैं। सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे सड़क पिछले 12 वर्षों से अपनी दुर्दशा पर रो रही है। किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए उन्होंने खाद और बीज की किल्लत का मुद्दा उठाया और कहा कि समय पर खाद-बीज न मिलने से किसान परेशान हैं, सुबह 4 बजे से किसान खाद के लिए लाइन में लग जाता है लेकिन उसे हफ्तों हफ्तों तक खाद नहीं मिलती है धान खरीदी में व्यापक धांधली की जा रही है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। किसानों की आय दोगुना करने का भाजपा सरकार का वादा झूठा साबित हुआ है।

 

ज्ञान सिंह ने जिले में बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, चोरी और लूट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। साथ ही जिले में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
जिले के भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकारी तंत्र के ऊपर दबाव बनाकर उनसे अपना गैर कानूनी काम करना चाहते हैं, भ्रष्टाचार का बोलबाला है, सरकारी तंत्र पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है, आम जनता की कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है, बिना पैसे के किसी कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती।

 

अंत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर हर मंच पर सच्चाई को सामने लाती रहेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button