बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
विकशित भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आईटीआई पचौर में

पोल खोल सिंगरौली / जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत विद्यालयो महाविद्यालयो सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओ में वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंधन लेखन, चित्रकाल आदि गतिविधियो का आयोजन करने हेतु कैलेन्डर जारी किया गया है।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान में भी विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जायेगा जिसका कैलेन्डर प्राचार्य द्वारा जारी किया गया है।
जारी कैलेन्डर के अनुसार आज शासकीय नोडल आई टी आई सिंगरौली में विकसित भारत थीम पर संस्था के सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के विभिन्न ट्रेडों के लगभग 72 प्रशिक्षणार्थी भाग लेकर विकशित भारत की परिकल्पना को अपनी चित्रकाला के माध्यम से साकर किया गया।













