बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार, दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह

सिंगरौली- पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने आदरणीय सोनिया गांधी द्वारा अपनी पुस्तक में उनके पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी के राजनीतिक कौशल, अनुभव और दूरदर्शिता का उल्लेख करने पर आभार व्यक्त किया है।

अजय सिंह ने कहा कि सोनिया जी ने अपनी किताब में लिखा है कि दाऊ साहब कांग्रेस के सबसे अनुभवी और राजनीतिक रूप से सबसे समझदार नेताओं में से एक थे। उन्होंने कहा कि सोनिया जी ने यह भी उल्लेख किया है कि कैसे कठिन से कठिन दौर में अर्जुन सिंह जी गंभीरता से सबकी बात सुनते थे और एक छोटे से वाक्य में पूरे मुद्दे का सार सामने रख देते थे। अजय सिंह ने आगे कहा कि यहां तक कि सोनिया जी ने यह भी लिखा है कि जब दाऊ साहब की एक चेतावनी को नजरअंदाज किया गया, तो उसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।

सिंह ने कहा कि आज जब दाऊ साहब हमारे बीच नहीं हैं, तब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनके अनुभव, उनकी दूरदर्शिता और उनकी वफादारी को इतने सम्मान के साथ याद किया जाना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनके पिता ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की। विंध्य की माटी से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय परिदृश्य में अपना स्थान बनाया| उनकी राजनीतिक समझ और संवेदनशीलता का लोहा आज भी देश मानता है। दाऊ साहब के लिए पद से बड़ा हमेशा संगठन और देश का हित रहा।

अजय सिंह ने कहा कि वे हृदय से आदरणीय सोनिया जी का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इतिहास के उन पन्नों को इतनी सच्चाई और आत्मीयता के साथ दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि दाऊ साहब के दिखाए रास्ते और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button