19 नवम्बर को आयोजित होगी संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
सांसद डॉ. राजेश मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक

सिंगरौली, 12 नवम्बर 2026। जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों की समीक्षा एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 नवम्बर 2026 को संसदीय सड़क सुरक्षा समिति (MPRSC) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सांसद डॉ. राजेश मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक उपायों तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर आवश्यक चर्चा कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।











