मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद सरई में आयोजित होगा शिविर
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सिंगरौली, / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार राज्य शासन के महत्वाकांक्षी जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवंबर को नगर परिषद सरई में जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रमुख शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को पूर्व से चिन्हित कर उनकी सूची जिला पंचायत को उपलब्ध कराएं। शिविर में स्वास्थ्य जांच, आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन के लिए केंद्र तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं हितलाभ प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए जाएं।
कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र के विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, छात्रावासों, निर्माण कार्यों एवं उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने शिविर की तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा सभी अधिकारियों को शिविर की समाप्ति तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।











