छठ पूजा उत्सव को लेकर वार्ड 38 तुलसी-ढोटी में विशेष सफाई अभियान, पार्षद अनिल वैस ने संभाली कमान
छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाया गया स्वच्छता अभियान, निगम के सफाई मित्रों ने भी दिया योगदान

सिंगरौली :छठ महापर्व को देखते हुए नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। पर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।इस दौरान वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर निगम की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैस स्वयं मौजूद रहे। उनके साथ राजेश कुमार वर्मा, संजय वर्मा, मूसा साकेत, बड़कू साकेत सहित नगर निगम के सफाई मित्रों ने अभियान में सहभागिता निभाई।
अभियान के तहत वार्ड क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। छठ महापर्व के मद्देनजर चलाए गए इस अभियान से श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई।











