मध्य प्रदेशसिंगरौली

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने गायत्री बालिका गृह में कंबल वितरित किए

सिंगरौली। जिले के मोरवा स्थित गायत्री बालिका गृह में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारियों ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में बालिकाओं को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार तिवारी, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र पासवान, रमन कुमार सिन्हा, राकेश राय, बंटी सिन्हा के अलावा बालिका गृह की संचालिका मंजू सिंह, सरिता देवी, प्रीति, सिमा जी सहित अन्य महिलाएँ भी उपस्थित रहीं।
अमित कुमार तिवारी ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ऐसे कई गरीब परिवार हैं जिन्हें सर्दियों में पर्याप्त वस्त्र नहीं मिल पाते। ऐसे में संगठन द्वारा आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 दिसंबर से 14 जनवरी तक रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाने हेतु कंबल वितरित कर रहा है। इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंदों को राहत मिलने में मदद मिल रही है।

Author

Related Articles

Back to top button