ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 20 में आर.सी.सी. सड़क निर्माण का भूमि पूजन, विकास की दिशा में कदम

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 20 में मंगलवार को आर.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह सड़क निर्माण 8.50 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्री रामनिवास शाह और महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परियोजना की शुरुआत की।

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, वार्ड पार्षद शत्रुघ्न लाल शाह, पूर्व सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह, बुद्ध जीबी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आर.सी.सी. सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुगम सड़क सुविधा प्राप्त होगी। इससे वार्ड के सामाजिक एवं भौतिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button