मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगाही माइनस कालोनी में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, पांचवे दिन श्रीराम बन आगमन का प्रसंग सुनाया गया

सिंगरौली। निगाही माइनस कालोनी सेक्टर 8-9, दनवा बाबा के पास 23 से 31 दिसंबर 2025 तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य हरिमोहन जी महाराज हैं। आयोजनकर्ता क्षेत्र के समस्त भक्तगण हैं। कथा के दौरान वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर दर्शन का आनंद ले रहे हैं।

आज 27 दिसंबर को कथा के पांचवे दिन श्रीराम बन आगमन का प्रसंग सुनाया गया। इस प्रसंग में भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और वनवास की कठिनाइयों, उनके धर्म और वीरता की गाथाओं का वर्णन किया गया। कथा में बताया गया कि किस प्रकार श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के साथ वनवास में रहने के दौरान अपने साहस, त्याग और धर्मपरायणता के माध्यम से कठिनाइयों का सामना करते हैं। दर्शकों ने इस प्रसंग को बहुत सराहा और कथा स्थल पर भक्ति भाव में गहरी रुचि दिखाई।

राम कथा में उपस्थित रहे निगाही पार्षद श्रीमती साबरमती कुशवाहा, विक्रम सिंह, अमित सिंह, सुनील पांडे, संतोष सिंह, विवेक सिंह, तीरथ राज सिंह (अमित) सहित पत्रकार और स्थानीय नागरिकों ने कथा का आनंद लिया और आयोजन की प्रशंसा की।

Author

Related Articles

Back to top button