मध्य प्रदेशसिंगरौली

विधायक रामनिवास शाह ने दिव्यांग युवक को ई-साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की

सिंगरौली।सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने दिव्यांग युवक श्री रामप्रसाद शाह को शासन की योजना के तहत ई-साइकिल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर सिंगरौली को पत्र लिखा है। रामप्रसाद शाह, जो नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 29, देवरा टोला के निवासी हैं, शारीरिक रूप से असमर्थ हैं और दैनिक आवागमन तथा रोजगार से संबंधित गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

विधायक रामनिवास शाह ने पत्र में कहा है कि यदि दिव्यांगजन को ई-साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, तो वह आत्मनिर्भर बन पाएंगे और उनकी रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी। हालांकि परिजन कई बार कलेक्ट्रेट और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, जिला अस्पताल परिसर के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाई है।

इस विषय पर रेडक्रॉस चेयरमैन एस.डी. सिंह ने बताया कि वर्तमान में उनके पास उपकरणों की कमी है और जैसे ही उपकरण उपलब्ध होंगे, संबंधित दिव्यांगजन से संपर्क कर सुविधा प्रदान की जाएगी।

विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि यह समस्या केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। दर्जनों दिव्यांगजन जिला प्रशासन और रेडक्रॉस कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

सिंगरौली जिला देश में राजस्व योगदान के मामले में इंदौर के बाद दूसरे स्थान पर है, और डीएमएफ फंड का उपयोग अन्य जिलों में किया जा रहा है, जबकि सिंगरौली जिले के जरूरतमंद लोग अभी भी इन सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जिले के डीएमएफ फंड और अन्य योजनाओं के बावजूद, दिव्यांगजन आवश्यक उपकरण क्यों नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button