बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

सिंगरौली,/ भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं परंपराओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य रैली एवं जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:15 बजे कन्या महाविद्यालय, वैढ़न से भव्य रैली प्रारंभ होगी। रैली के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं जनजातीय गौरव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इसके पश्चात प्रातः 10 बजे बिलौंजी स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जनजातीय गौरव दिवस के इस आयोजन में जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान तथा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को स्मरण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button