बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, तीन दिनों में 15 प्रकरण दर्ज

118 लीटर अवैध शराब एवं 840 किलो महुआ लाहन जब्त, 10 शराब दुकानों के लाइसेंसियों के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई

सिंगरौली, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रणय श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन गश्त एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में विभागीय टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान लगभग 118 लीटर अवैध शराब तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 840 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इसके साथ ही जिले की शराब दुकानों का सघन निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर 10 शराब दुकानों के लाइसेंसियों के विरुद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री संतोष यादव, आबकारी उप निरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, मुख्य आरक्षक श्री आलोक सिंह, श्री बहादुर सिंह एवं श्री रामनरेश साहू, आरक्षक श्री अमरपाल, श्री अनुज एवं श्री धीरू सिंह तथा नगर सैनिक श्री कमलभान शामिल रहे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गश्त एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button