SDM ने दिखाई मानवता की मिशाल दिव्यांग को जमीन पर बैठ देख स्वयं बैठी जमीन पर…

SDM ने दिखाई मानवता की मिशाल दिव्यांग को जमीन पर बैठ देख स्वयं बैठी जमीन पर…

सीधी सिंहावल। अक्सर आपने देखा होगा कि अधिकारी कर्मचारी जनता की आवाज सुनने की बजाय फटकार लगाते नजर आते हैं।
लेकिन सीधी जिले के सिहावल उपखंड अधिकारी प्रिया पाठक का मानवता की मिसाल पेश करने वालीं एक तस्वीर कमरे में कैद हुई।
जिसे देख लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि अधिकारी होना चाहिए तो ऐसा।
क्या था पूरा मामला
सीधी जिले की उपखंड कार्यालय सिहावल में 24 दिसंबर दिन बुधवार को SDM प्रिया पाठक ने निर्वाचन नामावली में दावा आपत्ति के संबंध में बैठक आयोजित की थी। लगभग आयोजित बैठक का समापन होने ही वाला था कि उसी दरमियान एक दिव्यांग रशिफुलअम्बिया पिता दीन मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ा गांव चेंबर के सामने बैठ कर जोर जोर से आबाज लगाने लगा।

बताया जाता है कि वह अपना बीपीएल में नाम जुड़वाने के लिए कई महीनों से तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहा था।
काम ना होने पर क्रोधित होते हुए एसडीम के पास अपनी विकलांगता साइकिल से उतरकर कार्यालय गेट के सामने जा बैठा और जोर जोर से एसडीएम मैडम को आवाज़ लगानें लगा जिस पर SDM मैडम प्रिया पाठक बाहर निकली और दिव्यांग जमीन में बैठा देख स्वयं जमीन पर बैठी गई और दिव्यांग की पूरी बातें सुननें लगीं।
दिव्यांग की बुरी बातें सुनने के बाद तत्काल संबंधित अधिकारी से चर्चा की गई। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि समग्र आईडी में इनका नाम पिताजी के साथ अंकित हैं। जिसकी वजह से बीपीएल में नाम नहीं जोड़ा जा सकता समग्र आईडी से अलग करने के बाद ही बीपीएल में नाम जोड़ा जा सकता है।
जिस पर एसडीएम मैडम ने समग्र आईडी से नाम काटने के लिए आदेशित किया और बीपीएल में नाम जोड़ने के लिए प्रेषित किया।
जिसे सुनकर दिव्यांग खुश हो गया और SDM मैडम ने दिव्यांग की साइकिल्स स्वयं अपने चेंबर के सामने मंगवा कर उसे बैठाया और घर जाने के लिए कहा जल्दी हो जाएगा आपका काम।
जिसने भी यह दृश्य देखा तो अधिकारी SDM प्रिया पाठक की मानवता वाली तस्वीर देख कर प्रशंसा को लेकर पूरे मुख्यालय में चर्चा का विषय बन गया।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













