सीधी

कानपुर से निरमा लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक दीवार से भिड़ा,ड्राइवर–खलासी बाल-बाल बचे….

कानपुर से निरमा लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक दीवार से भिड़ा,ड्राइवर–खलासी बाल-बाल बचे….
सीधी चुरहट
चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टा ब्रिज पर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। कानपुर से निरमा (डिटर्जेंट पाउडर) लेकर चुरहट की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और ड्राइवर-खलासी दोनों की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 78 सीएन 8720 कानपुर से रीवा होते हुए चुरहट आ रहा था। जैसे ही ट्रक कोष्टा ब्रिज के पास पहुंचा, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रक सीधे ब्रिज की सुरक्षा दीवार से जा भिड़ा। तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोष्टा ब्रिज दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बावजूद न तो स्पीड कंट्रोल के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही चेतावनी संकेत। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गनीमत रही कि हादसे के समय ब्रिज पर अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना ने एक बार फिर प्रशासन की यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button