श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर दुधमनिया में 8 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सिंगरौली- जिले के श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर दुधमनिया में 8 फरवरी से 15 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है जिसमें 108 पारायण पाठ तथा श्रीमद्भागवत कथा के साथ-साथ सामूहिक कन्या विवाह शामिल है.

मंदिर के संस्थापक गुंजारी लाल तिवारी के द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में गुजरात नौतन पुरी धाम जामनगर नेपाल जैसे विभिन्न राज्यों से करीब 400 लोग श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर दुधमनिया में पधार रहे हैं जिसके लिए सभी भक्तों के सहयोग से मंदिर समिति तैयारी करने में जुटी हुई है गुंजारी लाल तिवारी के द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में करीब 60 लाख रुपए का स्टीमेट बनाया गया है जिसमें क्षेत्र सहित दूर दराज के भक्त, समाज सेवी, अधिकारी, कर्मचारी,राजनीतिक दल के लोगों सहित अन्य लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं उम्मीद है कि जन सहयोग से इस कार्यक्रम को और भब्य बनाया जा सकता है।













