देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

महाराणा प्रताप प्रखण्ड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62बॉ स्थापना दिवस

चंडीगढ़: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महाराणा प्रताप प्रखण्ड द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विहिप चंडीगढ़ विभाग के सह मंत्री सुरेश राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के ध्येय मंत्र के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ता सुरेश राणा का भव्य स्वागत किया।
मुख्य वक्ता सुरेश राणा ने अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्यों, इसके गौरवशाली इतिहास और समाज हित में चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) के पावन पर्व पर सन् 1964 में गठित विहिप लगातार सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ महानगर अध्यक्ष अरविंद मोदीगिल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के विस्तार तथा सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प दिलाया।

समारोह में विशेष रूप से संत समाज से महंत मनोज शर्मा, मनु जी महाराज,महंत अजय शर्मा जी, मातृ शक्ति से अनिता असवाल,कुसुम चौहान,रसना सिंग,पुष्पा,उर्मिला चंद, बबीता,मांशन्ति,उर्मिला रावत,सुषमा,सुलोचना,मंजू,गौ रक्षा प्रमुख चंडीगढ़ महानगर जितेंदर सनातनी, सह प्रमुख जितेंदर रावत, गऊ रक्षक प्रियशु,दविंदर राजपूत,ललित शर्मा,किशोर,गिरीश चौहान,अभिषेक शर्मा,विजय पांडेय,आश्वनी तथा महाराणा प्रताप प्रखण्ड के अनेक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button