मध्य प्रदेशसिंगरौली

राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में खेल महोत्सव, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

 

सिंगरौली। राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित भव्य खेल महोत्सव में सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं।

डॉ. मिश्रा ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया और आयोजन समिति की सराहना की।


इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से सांसद सहित सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना नागेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता राजकुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, भाजपा नेता नरेश शाह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सुरेश गिरि, हेमंत पाण्डेय, संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।खेल महोत्सव के दौरान स्टेडियम परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Author

Related Articles

Back to top button