गलत ट्रैक्टर को दुर्घटना में फंसाकर लिया 12.65 लाख का मुआवजा, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा मामले में गंभीर विसंगतियां सामने आने के बाद 12.65 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश निरस्त कर दिया है। जांच में दुर्घटना में शामिल बताए गए ट्रैक्टर के नंबर में ही अंतर पाया गया। वहीं, चश्मदीद बताए गए गवाहों ने भी घटना के समय मौके पर मौजूद होने से इनकार कर दिया। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने बीमा कंपनी की अपील स्वीकार करते हुए मुआवजा आदेश रद्द कर दिया। साथ ही जांच अधिकारी आरक्षक रामशंकर परते के खिलाफ विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुआवजा बढ़ाने की मांग वाली दावेदारों की याचिकाएं भी खारिज कर दी गईं। मामला 30 अप्रैल 2019 का है। अतरालिया रोड पर नहर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बंशी उर्फ बंशीलाल की मौत हो गई थी। भोपाल के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 30 जनवरी 2023 को मृतक के परिजनों को 12.65 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। बीमा कंपनी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान सामने आया कि पुलिस ने हादसे के बाद 6 जून 2019 को ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 37 एबी 4896 जब्त किया था, जबकि अंतिम रिपोर्ट में दूसरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 05 एबी 4896 का उल्लेख किया गया। जांच अधिकारी ने जिन लोगों के बयान दर्ज करने का दावा किया था, उनके बयान भी चालान के साथ संलग्न नहीं थे। मुख्य गवाह मुकेश कुमार और प्रकाश कुमार ने जिरह में बताया कि वे घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्हें केवल हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर होने की बात सुनने को मिली थी। एक अन्य गवाह मृगेंद्र चौहान ने भी स्वीकार किया कि उसने न तो पुलिस को सूचना दी थी और न घायल को अस्पताल पहुंचाया था। 30 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकरण ने महत्वपूर्ण विसंगतियों और साक्ष्यों पर पर्याप्त विचार किए बिना मुआवजा आदेश पारित किया। उपलब्ध साक्ष्यों से संबंधित ट्रैक्टर की दुर्घटना में संलिप्तता साबित नहीं हुई। कोर्ट ने गलत वाहन को मामले में शामिल कर मुआवजा हासिल करने के प्रयास की बात भी कही। जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को सीहोर एसपी के माध्यम से विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर पेश करनी होगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।
गलत ट्रैक्टर को दुर्घटना में फंसाकर लिया 12.65 लाख का मुआवजा, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा मामले में गंभीर विसंगतियां सामने आने के बाद 12.65 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश निरस्त कर दिया है। जांच में दुर्घटना में शामिल बताए गए ट्रैक्टर के नंबर में ही अंतर पाया गया। वहीं, चश्मदीद बताए गए गवाहों ने भी घटना के समय मौके पर मौजूद होने से इनकार कर दिया।
जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने बीमा कंपनी की अपील स्वीकार करते हुए मुआवजा आदेश रद्द कर दिया। साथ ही जांच अधिकारी आरक्षक रामशंकर परते के खिलाफ विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुआवजा बढ़ाने की मांग वाली दावेदारों की याचिकाएं भी खारिज कर दी गईं।
मामला 30 अप्रैल 2019 का है। अतरालिया रोड पर नहर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बंशी उर्फ बंशीलाल की मौत हो गई थी। भोपाल के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 30 जनवरी 2023 को मृतक के परिजनों को 12.65 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। बीमा कंपनी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी।
सुनवाई के दौरान सामने आया कि पुलिस ने हादसे के बाद 6 जून 2019 को ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 37 एबी 4896 जब्त किया था, जबकि अंतिम रिपोर्ट में दूसरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 05 एबी 4896 का उल्लेख किया गया। जांच अधिकारी ने जिन लोगों के बयान दर्ज करने का दावा किया था, उनके बयान भी चालान के साथ संलग्न नहीं थे।
मुख्य गवाह मुकेश कुमार और प्रकाश कुमार ने जिरह में बताया कि वे घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्हें केवल हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर होने की बात सुनने को मिली थी। एक अन्य गवाह मृगेंद्र चौहान ने भी स्वीकार किया कि उसने न तो पुलिस को सूचना दी थी और न घायल को अस्पताल पहुंचाया था।
30 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकरण ने महत्वपूर्ण विसंगतियों और साक्ष्यों पर पर्याप्त विचार किए बिना मुआवजा आदेश पारित किया। उपलब्ध साक्ष्यों से संबंधित ट्रैक्टर की दुर्घटना में संलिप्तता साबित नहीं हुई। कोर्ट ने गलत वाहन को मामले में शामिल कर मुआवजा हासिल करने के प्रयास की बात भी कही।
जांच अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को सीहोर एसपी के माध्यम से विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर पेश करनी होगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।













