चौकी प्रभारी की उदासीनता की वजह से क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध पुलिस के बाद शिक्षक को नकाबपोसियो ने पीटा…

चौकी प्रभारी की उदासीनता की वजह से क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध पुलिस के बाद शिक्षक को नकाबपोसियो ने पीटा…
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सिहावल चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी की उदासीनता की वजह से आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता नजर आ रहा हैं।
चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट छीना झपटी जैसी घटना अन्जाम दिया गया था।
अब उसके बाद शिक्षकों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं कुछ दिन पूर्व बहरी क्षेत्र में शिक्षक के साथ मारपीट की घटना के बाद अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितवरिया में पदस्थ अतिथि शिक्षक अनिल कुशवाहा के साथ गंभीर वारदात सामने आई है।
जहां विद्यालय से घर लौटते समय दो नकाबपोशी युवकों ने लिफ्ट के बहाने उनकी बाइक रोकी और अचानक मारपीट शुरू कर दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मारपीट के दौरान शिक्षक की नाक से खून बहने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने सिहावल पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की एफआईआर दर्ज कराई।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वयं को असुरक्षित बताते हुए भय और चिंता जताई, साथ ही कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से शिक्षक वर्ग में दहशत का माहौल है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये हमलावर कौन थे—कोई शरारती छात्र, नशे में धुत युवक या फिर आदतन अपराधी? इस रहस्य से पर्दा उठना अभी बाकी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
क्या कार्यवाही होती हैं यह देखना दिलचस्प होगा क्यो कि पुलिस के साथ हुई घटना पर सिंहावल चौकी प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई। जिससे आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं और अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













