बैगा जनजाति के हजारो बच्चे एवं महिलाएं जाति प्रमाण पत्र के लिये परेशान,नहीं मिल रही सुविधाएं…

बैगा जनजाति के हजारो बच्चे एवं महिलाएं जाति प्रमाण पत्र के लिये परेशान,नहीं मिल रही सुविधाएं…
अमित श्रीवास्तव कुसमी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बैगा जनजाति के लिए अनेकों तरह की योजनाएं देने की घोषणाएं की गई है मगर जमीनी स्तर पर उसकी हकीकत कुछ अलग ही बयां कर रही है। कुछ इस तरह का मामला सीधी जिले के कुसमी आदिवासी जनपद पंचायत से निकल कर आया है जहां बैगा जनजाति के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल बैगा ने जानकारी देकर बताया कि कुसमी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले करीब 3हजार की संख्या में बैगा जनजाति के बच्चे एवं महिलाओं का जाति प्रमाण पत्र जो एक साल पूर्व से कुसमी लोक सेवा केंद्र में बनाने के लिए जमा किया गया था जिस पर अभी किसी तरह का प्रशासन के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया और बैगा जनजाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है।

मामले को लेकर ब्लाक अध्यक्ष प्रेमलाल बैगा के द्वारा कई बार खण्ड प्रशासन के ध्यान आकृष्ट कराया गया है और हर जगह पत्राचार भी किया गया है इसके बावजूद भी इन लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाया ।
जिससे बैगा समुदाय के बच्चे एवं महिलाएं सरकार की योजनाओं से वंचित हो गये हैं।
मामले पर ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2025 को एसडीएम कुसमी को पुनः पत्र देकर मामले के संबंध पर अवगत कराया गया है जिस पर अति शीघ्र कार्यवाही करने का श्वसन एसडीएम कुसमी वी के आनंद के द्वारा दिया गया है अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले पर इन लोगों को कब तक में इनका जाति प्रमाण पत्र प्रशासन उपलब्ध करा पाता है मामला काफी गंभीर है और ऐसे गंभीर मामले पर कार्यवाही की उम्मीद लगाए हुये है।













