एसडीएम ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक…

एसडीएम ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक…
अमित श्रीवास्तव कुसमी सीधी
कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी विकाश कुमार आनंद द्वारा कुसमी विकास खण्ड के समस्त प्राचार्यों की बैठक सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग सीधी की उपस्थिति में ली गई।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)कुसमी विकास कुमार आनंद द्वारा बच्चों के शत प्रतिशत प्रवेश हेतु निर्देशित करते हुए सात दिन में एक वार और डोर टू डोर सर्वे करके पात्र बच्चों को विद्यालय में प्रवेश देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जो बच्चे प्रवेश योग्य नहीं है, किंतु शासन स्तर से लक्ष्य में प्रदर्शित हो रहे हैं, उनकी वस्तु स्थिति की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया। ऐसे बच्चे जो पलायन की श्रेणी में दिख रहे हैं, उनका वास्तविक चिन्हांकन कर जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।
विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो तथा प्रतिदिन पाठ्यक्रम अनुरूप अध्यापन कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया बच्चों के लिए शासन स्तर से मिलने वाले यू ट्यूब सभी को दिखाया जाय इस हेतु स्पष्ट निर्देश दिया गया।बैठक में सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग दीपक निगम द्वारा शतप्रतिशत छात्रवृत्ति भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।
विकासखण्ड समन्वयक अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा निपुण भारत अंतर्गत संचालित FLN कक्षाओं के व्यवस्थित संचालन तथा निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जोर दिया गया। साथ ही प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षानुरूप शैक्षिक दक्षता हासिल करें सभी को विस्तार से बताया गया।गणवेश, छात्रवृत्ति समय पर दिलाने तथा मध्यान भोजन साफ स्वच्छ दिलाया जाए स्पष्ट निर्देश दिया गया।
विद्यालय को प्राप्त आई सी टी के उपयोग तथा बच्चों के लिए उपयोग करने हेतु सुझाव दिया गया। संकुल स्तर पर नियमित बैठक कर बच्चों के विकास हेतु समझाइश दी गई।
ब्लॉक स्तर से sdm, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ceo एवं अन्य ब्लॉक लेवल के अधिकारियों की ड्यूटी शाला निरीक्षण हेतु लगाई जाए, ब्लॉक लेवल के अधिकारी भी शैक्षणिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग करे, इस हेतु ड्यूटी आदेश BRCC को जारी करवाने हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में बीईओ रविचंद दास,आहरण संवितरण अधिकारी पी के पाण्डेय, हायर सेकेंड्री चिंनगवाह ,उमरिया,पोड़ी,लुरघुटी,कमछ,जूरी,कुसमी,मझिगवां, भुईमाड़ , टमसार,भदौरा के प्राचार्य तथा सभी हाईस्कूल के प्राचार्य ,सभी जन शिक्षक एवं बीआरसी स्टॉप उपस्थित रहे।













