सीधी

सीमा स्वसहायता समूह धान खरीदी केंद्र में किसानों की आवक बढ़ी,निर्धारित सुविधा और व्यवस्था से किसान हैं संतुष्ट…

सीमा स्वसहायता समूह धान खरीदी केंद्र में किसानों की आवक बढ़ी,निर्धारित सुविधा और व्यवस्था से किसान हैं संतुष्ट…

संजय सिंह मझौली सीधी

एक तरफ सीधी जिले में कई स्वसहायता समूहों को उपार्जन में लापरवाही की वजह से काली सूची में डाल दिया गया है वहीं जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में “सीमा स्व सहायता समूह” के द्वारा विगत दो वर्षों से धान एवं गेहूं खरीदी में एक तरफ जहां संस्था में अपनी शाख बरकरार रखी है वहीं दूसरी तरफ बेहतर सुविधा और व्यवस्था से किसानों को भी प्रभावित किया है जिस कारण सीमा स्व सहायता समूह धान उपार्जन केंद्र में लगातार किसानों की आवक बढ़ रही है और लक्ष्य से ज्यादा धान खरीदी का अनुमान लगाया जा रहा है।


बताते चलें कि जहां सरकारी समितियां द्वारा विगत 01 दिसंबर 2025 से धान की खरीदी शुरू की गई है वहीं सीमा स्व सहायता समूह के द्वारा 10 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू की गई है फिर भी 22 दिसंबर 2025 की स्थिति में 15129 क्विंटल की धान खरीदी की जा चुकी है।जबकि “सेवा सहकारी संस्था ताला” उपार्जन केंद्र में 22 दिसंबर 2025 की स्थिति में 21485 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।समिति प्रबंधक महेंद्र तिवारी ने बताया कि नियमानुसार धान खरीदी की जा रही है।पानी बारिश से बचाव के लिए पूरी तैयारी की गई है।वहीं सीमा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष चंद्रवती दीक्षित ने बताया कि किसानों को नियमानुसार सुविधा मिल रही है जिससे आवक बढ़ी है और लक्ष्य से ज्यादा धान की आवक हो सकती है।

इनका कहना
समूह के खरीदी व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं।मैं भी धान लेकर आया हूं और बिना देरी के खरीदी हो गई।
अरुणेंद्र बैश बघैला किसान
मैं खंतरा से धान लेकर आया हूं।सीमा स्व सहायता समूह द्वारा बेहतर सुविधा दी जाती है।
दस्सेलाल बैश खंतरा किसान
मैं तिलवारी से धान लेकर समूह के खरीदी केंद्र में आया हूं और बिना परेशानी के जल्द ही खरीदी हो गई है।

वंश गोपाल गिरि किसान
मेरे समूह द्वारा पिछले वर्ष भी धान व गेहूं की खरीदी की जा चुकी है।किसानों को बेहतर सुविधा दी जा रही है जिससे इस सीजन में भी किसान धान लेकर आ रहे हैं।
चंद्रवती दीक्षित अध्यक्ष सीमा स्व सहायता समूह ताला
समूह के खरीदी केंद्र में अच्छी सुविधा मिलती है इसलिए ज्यादातर किसान यहां धान लेकर आ रहे हैं।मैं भी धान लेकर आया हूं।
तीरथ प्रसाद बैश बघैला किसान
यहां पर किसान इस विश्वास के साथ आते हैं कि उनके अनाज को आसानी से खरीद लिया जाएगा।समूह ने अपना भरोसा कायम रखा है इसलिए किसानों की आवक बढ़ी है।
केशव बैश ताला किसान

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button