सीधी

ग्रामीण क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में गंगेई विजेता व अमहा बनी उपविजेता…

ग्रामीण क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में गंगेई विजेता व अमहा बनी उपविजेता…

ग्राम पंचायत मुड़हेरिया ने आयोजित किया था 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट…

संजय सिंह सीधी मझौली…

जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़हेरिया सरपंच दीपा लाल बहादुर सिंह द्वारा 12 दिवसीय “ग्रामीण क्रिकेट क्लब मुड़हेरिया” टूर्नामेंट सीजन 01वर्ष 2025–26 का आयोजन किया गया था जिसमें मेजबान टीम गंगेई विजेता रही जबकि अमहा उपविजेता रही।
बताते चलें कि टूर्नामेंट का शुभारंभ गत 31 दिसंबर 2025 को गंगेई खेल मैदान में किया गया था जिसमें समापन समारोह 11 जनवरी 2026 निर्धारित था जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी के प्रतिनिधि (पति) राम जी सिंह बाघेल रहे जबकि अध्यक्षता सरपंच मुड़हेरिया दीपा सिंह के द्वारा की गई।विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश सिंह कांग्रेस नेत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा धौहनी व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल पयासी (छोटू)रहे।
फाइनल मुकाबला 20-20 ओवर का निर्धारित था जिसमें टॉस जीत कर अमहा टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया एवं गंगेई टीम ने बैटिंग करते हुए 17.3 ओवर में 156 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमहा टीम ने शुरुआती दौर में कुछ ओवर तक बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया लेकिन बाद में कोई भी बैट्समैन ज्यादा देर तक पिच में नहीं टिक सका और आधे रनों के अंतर से मेजबान टीम ने विजेता कप पर कब्जा कर लिया।


टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था जिनमें टेकर,बंजारी,दादर,खाम्ह, गंगेई,ठोंगा,ताला,गिजवार, जमुआ नंबर 01,करवाही, बस्तुआ, सिलवार,चौपाल, माटा,अमहा,गंजरी आदि ने खेल का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में जहां विजेता टीम को कप के साथ 15 हजार रुपए नगद एवं उपविजेता को कप के साथ 7 हजार रुपए नगद इनाम दिया गया वहीं टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच के लिए आशीष चंदन तिवारी को, मैन ऑफ द सीरीज के लिए प्रिंस मिश्रा को, बेस्ट फिल्डर के लिए राहुल सिन्हा को, बेस्ट कैच पकड़ने के लिए प्रांशु मिश्रा को एवं बेस्ट स्ट्राइकर के लिए दुर्गेश मिश्रा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

 

स्वागत भाषण में जहां जमुआ नंबर 01 के पूर्व सरपंच हरिशंकर पनिका ने सभी अतिथियों एवं खेल प्रेमियों,ग्रामीण एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया गया वहीं अन्य वक्ताओं द्वारा टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत मुड़हेरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलता है लेकिन खेल मैदान का अभाव होने के चलते सभी ने मुख्य अतिथि से सभी ने मांग किया वही जमुआ हाई स्कूल विद्यालय के लिए भवन निर्माण की मांग की गई।तत्पश्चात अपने संबोधन में जहां राम जी सिंह द्वारा घोषणा की गई की प्रस्ताव और प्राक्कलन तैयार कर भिजवाया जाए तो खेल मैदान अवश्य बनेगा वहीं हाई स्कूल भवन के लिए भी कहा गया कि जमीन निर्धारित कर ली जाए तब भवन निर्माण की पहल की जाएगी और भवन भी बनेगा। अन्य वक्ताओं में कमलेश सिंह, कृष्ण लाल पयासी छोटू,तिलक राज सिंह, संतोष सिंह आदि। मुख्य अतिथि के हाथों सभी को पुरस्कृत किया गया।समापन समारोह के फाइनल मुकाबले के निर्णायक कमेंटेटर की भूमिका में अशोक द्विवेदी,स्कोरर राम दर्शन कोल एवं राजमणि सिंह रहे।मंच संचालक एवं विशेष कमेंटेटर अशोक पनिका एडवोकेट रहे।

 

मंचासीन अतिथियां में अखिलेश जायसवाल सरपंच डांगा,तिलक राज सिंह सरपंच टिकरी,सुनैना पनिका सरपंच जमुना नंबर 1, संतोष तिवारी,चिंतामणि गुप्ता, संतोष उरमलिया पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली,रमेश कुशवाहा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मझौली,गिरिजा तिवारी,सुनील शुक्ल आदि।कार्यक्रम के संयोजक लाल बहादुर सिंह (ललन) पूर्व सरपंच मुड़हेरिया रहे जिन्होंने सब के प्रति आभार प्रकट किया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button