खेत की सिंचाई के दौरान करंट के चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत घटनास्थल पर पहुंची पुलिस…

खेत की सिंचाई के दौरान करंट के चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत घटनास्थल पर पहुंची पुलिस…
सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां अमिलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत घोपारी के ग्राम देवगांव में बीती 11 जनवरी 2026 की रात खेत की सिंचाई करने के दौरान एक 50 वर्षीय व्यक्ति को करंट लगने से मौत का मामला सामने निकल आया है।
जहा बताया गया कि रोजाना की तरह अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी लगाने मृतक अंगद पटेल पिता राम शाखा पटेल गया था। वहीं जब अंगद पटेल को लौटने में काफी देर हो गई तो परिजनों के द्वारा पता तलाश की गई। सुबह जानकारी मिली कि बाजू के ही खेत में जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए तार से बाड़ी बना कर करंट का जाल फैलाया गया था जिसकी चपेट में आने से अंगद पटेल की मौत होने की जानकारी प्राप्त हो रही है फ्री हाल पुलिस विवेचना कर रही है कि घटनाक्रम की वास्तविकता क्या है। जांच विवेचना के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
नेक्स्ट अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…!
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।।













