मध्य प्रदेशसिंगरौली
डॉ.रमाशंकर सिंह के सहयोग से लालता चौराहा से खम्हरिया और तेलिया गंज के बीच सड़क की हुई मरम्मत

सिंगरौली; कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. रमा शंकर सिंह एवं ग्रामीण जनों के सहयोग से ग्राम कुलकवार से खम्हरिया के बीच और तेलिया गंज (कमरौहा)रोड़ में बहुत ज्यादा गड्ढे हो गए थे जिससे आवागमन में समस्या हो रही थी। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को रोड़ मरम्मत के लिए अवगत करवाया था लेकिन किसी प्रकार का मरम्मत नहीं कराया गया जिससे आवागमन में समस्या हो रही थी।
जब प्रशासन की ओर से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह के पहल एवं सहयोग से कुलकवार से खम्हरिया के बीच साथ ही तेलिया गंज (कमरौहा) रोड़ का मरम्मत कराया गया,इससे ग्रामीण जनों का आवागमन सुगम हो गया है और ग्रामीणों ने कोरावल विकास मंच अध्यक्ष डॉ रमाशंकर सिंह के इस पहल की अत्यधिक सराहना भी की।













