सीधी

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने किया सूर्य नमस्कार: बोले- नशे से दूर रहें युवा…

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने किया सूर्य नमस्कार: बोले- नशे से दूर रहें युवा…

स्वामी विवेकांदन ने दुनिया में सनातन संस्कृति का परचम लहराया…

अमित श्रीवास्तव कुसमी

स्वामी विवेकानंद की जयंती प्रदेश भर में युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सीधी जिले के आदिवासी जनपद कुसमी में जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह , तहसीलदार नारायण सिंह ,बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी ने सांदीपनि विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ योग किया और सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ,सरपंच चेतना सिंह, प्राचार्य पी.के. पाण्डेय ,प्राचार्य राजेश पांडे सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर कुसमी के सभी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वामी विवेकानंद ने वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति का परचम लहराया और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को प्रकट किया। उन्होंने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए जागरूक किया। उनका योगदान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमूल्य है। सीएम ने कहा कि सूर्य नमस्कार का अपना विशेष महत्व है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती एक अलग स्वरूप में मनाई जा रही है। सनातन संस्कृति के साथ देश आगे बढ़ रहा है और भारत दुनिया का सबसे युवा देश है।

 

तहसीलदार नारायण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए।
युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह
युवा दिवस के अवसर पर तहसीलदार ने युवाओं से नशे और गलत आदतों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज का युवा तेजी से नशा और बुरी आदतों की ओर बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। हर युवा को रोज कम से कम आधा घंटा योग के लिए जरूर देना चाहिए। सीएम ने चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं में पढ़ने की आदत लगभग खत्म होती जा रही है। उन्होंने अपील की कि खेलकूद और योग के साथ-साथ पढ़ने की आदत भी अपनाई जाए। सिर्फ पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि जिस विषय या किताब में रुचि हो, उसे जरूर पढ़ें।
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल युवा।
गर्व से कहो, हम हिंदू हैं : भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि यदि पूरा योग करना संभव न हो तो सिर्फ सूर्य नमस्कार करना भी पर्याप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है और इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अपने संबोधन के अंत में अखण्ड प्रताप सिहं ने कहा कि…“गर्व से कहिए, हम हिंदू हैं।”

सामूहिक वंदे मातरम् गान
कार्यक्रम के दौरान रेडियो के माध्यम से वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद का रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश सुनाया गया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य ने संदेश का वाचन किया गया।कार्यक्रम मे
जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सरपंच चेतना सिंह मंडल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह , तहसीलदार नारायण सिंह बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी ,प्राचार्य पी के पाण्डेय राजेश पाण्डेय जन्मेजय जायसवाल सहित समस्त शिक्षक बच्चे मौजूद होकर सूर्य नमस्कार किये है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button